फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में लंबे वक्त तक रहते हैं बैठे तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Tue, 22 Jan 2019 12:19 PM IST
shrilata biswas लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑफिस में कुछ लोग जल्दी काम खत्म करने के लिए लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहते हैं - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑफिस में कुछ लोग जल्दी काम खत्म करने के लिए लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहते हैं। काम तो वो अपना जल्दी खत्म कर लेते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना उनके सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है। इस बात का खुलासा कई स्टडी में हो चुका है एक जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से आप कई गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। 

विज्ञापन

लंबे समय तक बैठे रहने से सेहत को होता है ये नुकसान 
देर तक एक जगह पर बैठे रहने से हमारे शरीर को दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। लगातार बैठे रहने से हमारे शरीर में फैट बढ़ जाता है और धीरे-धीरे ये फैट आर्टरीज में जमा होने लगता है और जब यह फैट ज्यादा जमा हो जाता है तब हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

अगर आपके गर्दन में दर्द, शोल्डर दर्द और कमर में दर्द रहता है तो आप समझ लें कि ये सब समस्या देर तक एक जगह बैठे रहने से हो रही है। काम के दौरान एक घंटे के अंतराल में एक बार उठकर घूम लें। 

आपको बता दें कि लंबे समय तक एक स्थान पर बैठे रहने से आपके शरीर पर ही नहीं आपके दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है जिस वजह से आप शुगर और बीपी जैसी खतरनाक बीमारी के शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन

ज्यादा सुस्त रहने वाले लोग जल्द ही डायबिटीज जैसी बीमारी का शिकार होते हैं। इसलिए हमेशा खुश रहें और अपने लाइफ को खुलकर जिएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें