फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को kiss करने से हो सकता है नुकसान, सेहत पर पड़ता है असर

Thu, 20 Aug 2020 05:36 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर कई लोगों को बच्चों को किस करने की आदत होती है, परंतु बच्चों को किस करने से उनके स्वास्थ्य पर इसका विपरित प्रभाव पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे बच्चों को किस करने से उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि नवजात शिशु से पहली बार मिलने पर लोग नवजात शिशु को किस करने लगते हैं। परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। किस करने से बच्चे को कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बच्चे को किस करने से उसके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
मुंह में छाले
  • बच्चे को किस करने से बच्चे के मुंह में छाले हो सकते हैं।  इसका कारण हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 यानी एचएसवी 1 होता है। इसमें होठों या मुंह के आसपास छोटा फफोला हो जाता है, जो बाद में चेहरे के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे- नाक, गाल और ठोड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
फूड एलर्जी
  • शिशु को किस करने से फूड एलर्जी भी हो सकती है। वहीं अगर आप होठों पर ग्लूटेन युक्त लिपिस्टिक लगाकर बच्चों को किस करती हैं तो इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
किसिंग डिजीज
  • बच्चों को किस करने से बच्चों को किसिंग डिजीज भी हो सकती हैं। "मोनोन्यूक्लिओसिस" को किसिंग डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी का मुख्य कारण किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जाना हो सकता है। इस बीमारी की वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन, बहती नाक और सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दांतों में कैविटी 
  • बच्चों को किस करने से बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है। किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जा सकता है और सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाक बैक्टीरिया के कारण बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इम्यून सिस्टम कमजोर होता है
  • बच्चों को किस करने से बच्चों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। आपके किस करने से बच्चे के शरीर में कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं, जिस वजह से बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। बच्चों को कोई भी समस्या होने पर अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें