फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, दावा- 80 फीसदी मरीज दूसरों को नहीं करते संक्रमित

Thu, 20 Aug 2020 05:16 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्रस्त है। इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दुनियाभर में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दो करोड़ 22 लाख से अधिक हो चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या भी सात लाख 80 हजार के पार हो चुकी है। इसको लेकर लगातार रिसर्च हो रहे हैं। इस बीच अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका दावा है कि कोरोना से संक्रमित लोगों में से 80 फीसदी दूसरों को संक्रमित नहीं करते हैं यानी सिर्फ 20 फीसदी मरीज ही दूसरे लोगों को वायरस से संक्रमित करते हैं। अब तक यही माना जा रहा था कि कोरोना से संक्रमित लगभग सारे मरीज दूसरे स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस शोध में और कौन-कौन सी बातें निकलकर सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यह शोध अमेरिका के फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर में किया गया। रिसर्च टीम के मुख्य वैज्ञानिक शिफर, फ्रेड हच पोस्टडॉक्टोरल, आशीष गोयल और ब्रायन मेयर के मुताबिक, शुरुआती अध्ययन में यह सामने आया कि कोरोना वायरस उस समय सबसे ज्यादा फैलता है जब कोई व्यक्ति पूरी तरह से संक्रमित होता है यानी उसमें कोरोना के सारे लक्षण मौजूद होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोध में पाया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज कई हफ्तों तक वायरस को बहुत कम ही फैलाते हैं। वो दो दिन में किसी एक व्यक्ति को ही संक्रमित कर सकते हैं। शोध के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित लोग आमतौर पर दो दिन से भी कम समय के लिए संक्रामक होते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोध में यह भी बताया गया है कि जब लक्षणों वाला कोई संक्रमित व्यक्ति बिना मास्क के लोगों की भीड़ में होता है तो वो सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने इस शोध पर पूरी तरह से विश्वास नहीं जताया है, क्योंकि ये सिर्फ शुरुआती अध्ययन हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल कहीं भी घर से बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है। इस कोरोना काल में घर में ही रहना ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि अगर पर इमरजेंसी में बाहर जा भी रहे हैं तो जरूरी है कि मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और किसी भी चीज को छूने से बचें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें