फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के 4 सेक्सी तरीके, आप भी आजमाना चाहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए आप हर बार घंटों व्यायाम, डाइटिंग के नाम पर भूख मारना आदि उपायों के बारे में सोचकर रह जाते हैं तो क्यों न वजन घटाने का आसान और दिलचस्प उपाय अपनाएं।
विज्ञापन


प्यार का इजहार करते-करते कैलोरी कम करना कैसा रहेगा? कई शोधों में यह माना जा चुका है कि सेक्स और सेक्स से जुड़ी गतिविधियों से वजन तेजी से घटता है।

जानिए चुंबन से लेकर सेक्स तक, प्यार करते-करते वजन घटाने के चार दिलचस्प उपायों के बारे में।

प्यार भरा चुंबन घटाएगा आपका वजन

प्यार भरा यानी 'पैशनेट' चुंबन न सिर्फ प्यार का इजहार करने का बेहतरीन माध्यम है बल्कि कैलोरी घटाने में भी मददगार हो सकता है। कई शोधो में माना जा चुका है कि चुंबन के दौरन प्रति मिनट दो से पांच कैलोरी बर्न होती है।

अगर चुंबन बैठने के बजाय खड़े होकर करें तो इसका प्रभाव कैलोरी कम करने पर लगभग दोगुना होता है। इतना ही नहीं, यह चेहरे की बेहतरीन कसरत भी है जो गालों की मांसपेशियों को टोन करता है और झुर्रियां दूर करने में मदद करता है।

सेक्सी एक्सरसाइज

केरी मैकक्लॉस्के की किताब 'द अल्ट‌िमेट सेक्स डाइट' के मुताबिक, सेक्स के लिए निर्वस्त्र होते वक्त अगर एक छोटी सी कसरत भी कर लें तो वजन तेजी से घटता है।

इसके लिए सीधे खड़े हों और एक-दूसरे के पेल्विक भाग को दबाएं। कुछ सेकंड तक इस अवस्था में सांस रोकें और फिर सामान्य हो जाएं। इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं।

कपड़े उतारने के साथ घटाएं चर्बी

प्यार भरे पलों में एक-दूसरे के कपड़े उतारना भी किसी कसरत से कम नहीं है। इटनी के एक शोध की मानें तो दोनों हाथों से ब्रा खोलने में आठ कैलोरी बर्न होती है जबकि एक हाथ से ब्रा खोलने में 18 कैलोरी बर्न होती है।

इतना ही नहीं, उसी ब्रा को मुंह से खोलने पर 87 कैलोरी एक बार में कम होती है। अब कैलोरी घटाने का इससे दिलचस्प तरीका भला क्या होगा।

विज्ञापन

नियमित तौर पर सेक्स

सेक्स न सिर्फ आपकी संबंधों में रूमानियत घोलता है बल्कि वजन घटाने में भी काफी असरदार है। शोधों की मानें तो आधा घंटे की सेक्स की प्रक्रिया के दौरान 200 कैलोरी बर्न होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें