फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जिम जाए आपको फिट रखेंगे ये सात वर्कआउट्स

Tue, 05 Mar 2013 04:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाना हो या फिर खुद को शेप में रखना हो, फिटनेस बरकरार रखने के लिए जिम जाने का समय और बजट, हमेशा किसके पास है। पर अगर इरादा खुद को फिट रखने का आपने पुख्ता कर ही लिया है तो जिम जाना ही जरूरी नहीं, आप बिना जिम जाए भी चुस्त-दुरुस्त रह सकते हैं। ट्राइ करें ये वर्कआउट्स।
विज्ञापन


1. स्किपिंग नहीं तो जंपिंग ही सही
एक ही जगह पर खड़े रहकर कूदना यानी जंपिंग सिर्फ बचपन का खेल ही नहीं बल्कि बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है और रस्सी कूदने का बेहतरीन विकल्प। कैलोरी घटाने और रीढ़ व पैरों को मजबूत रखने के लिए यह बेहद आसान एक्सरसाइज है। इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं।

2. डालें सैर की आदत    
सिर्फ एक घंटे की सैर से आप रोज अच्छी मात्रा में अपनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। सुबह की सैर के अलावा अगर आप अपने घर के छोटे-छोटे कामों के लिए गाड़ी निकालने के बजाय पैदल चलना शुरू कर दें, चर्बी तो घटनी ही है।
विज्ञापन


3. परफेक्ट बॉडी के पुश अप्स
मजबूत कंधे, चौड़ा सीना और सेहतमंद रीढ़ की हड्डी तो हर पुरुष का सपना है लेकिन इसे पूरा करने के लिए जिम के भारी उपकरण ही क्यों, सिके लिए तो रोज पुश अप्स ही काफी हैं। अच्छे फिजीक के लिए आप इस वर्कआउट को रोज घर में ही कर सकते हैं।

4. एक ही जगह पर जॉगिंग
जॉगिंग करने के लिए ट्रेड मिल नहीं है या बाहर पार्क नहीं है, ऐसा बहाना अब नहीं चलेगा। आप घर में ही एक स्थान पर जॉगिंग करें, फर्क अपने शरीर में खुद ही देखेंगे।  

5. पैरों की एक्सरसाइज
जांघ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए साइकिलिंग अच्छी एक्सरसाइज है पर आपके पास साइकिल नहीं है तो कोई बात नहीं। पीठ के बल लेटकर पैरों को ही हवा में घुमाएं। रोज 15-20 मिनट यह वर्कआउट भी आपके लिए काफी है।

6. शरीर और मन को फिट रखे योग
योग के फायदे आज किसी से छिपे नहीं। खुद को फिट रखने और वेट लॉस के लिए योगासनों से कारगर और बेहतर उपाय भला क्या हो सकता है। इससने न आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे बल्कि पूरे दिन तरोताजा भी रहेंगे।
विज्ञापन


7. हो जाए डांस
डांस के थोड़े भी शौकीन हैं तो संकोच छोड़िए और ताल से ताल मिलाना शुरू कर दें। आप कैसे भी डांसर हों पर कैलोरी घटाने में हमेशा अव्वल ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें