मरीजों में खून का थक्का बनने की समस्या पहले से मिल रही थी। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि खून के थक्के के कारण शरीर के अहम अंग अचानक काम करना बंद कर सकते हैं। कोरोना के तीन गंभीर मरीजों में से एक में ऐसा होने की संभावना रहती है। खून का थक्का जमने और रक्त प्रवाह बंद होने से अचानक दिल का दौरा दौड़ सकता है। स्ट्रोक, किडनी, फेफड़े और दूसरे अंग काम करना बंद कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज की सडेन डेथ (अचानक मौत) भी हो सकती है।