फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवन ने कुछ यूं घटाया 15 किलो वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर. माधवन पिछले छह महीने से अपनी आगामी फिल्म 'लाल' की शूटिंग की तैयारी लॉस एंजेलिस में कर रहें हैं। सुनने में आया है कि इस फिल्म में वह एक मुक्केबाज की भूमिका में हैं, और इसके लिए उन्होंने 15 किलोग्राम वजन घटाया है।
विज्ञापन


माधवन ने इसकी जानकारी वहीं से फोन पर देते हुए कहा, "यह मेरे लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह चुस्त होने का वक्त है। मैं प्रशिक्षण के लिए लॉस एंजेलिस में हूं और अपने किरदार के लिए तैयारी कर रहा हूं। मेरी शारीरिक संरचना और शारीरिक लहजा पूरी तरह बदल गया है। मैं अब एक मुक्केबाज की तरह चलता और सोचता हूं।"

कुछ समय तक पर्दे से दूर रहने वाले माधवन ने कहा, "हर अभिनेता के लिए बहुत जरूरी है कि वह स्वयं को फिर से खोजने के लिए कुछ समय गायब रहे। वरना अंत में आप स्वयं को दोहराने पर आ जाएंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वर्ष 2012 में तमिल में 'वेत्तै' और हिंदी में 'जोड़ी ब्रेकर्स' करने के बाद मुझे आत्मविश्लेषण करने के लिए समय की जरूरत पड़ी। मेरे ख्याल से, मैं अपने करियर के नए चरण की शुरुआत करने के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन


उनकी नई फिल्म 'लाल' आंशिक रूप से अमेरिका के पूर्व पेशेवर मुक्केबाज मुहम्मद अली के जीवन से प्रेरित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें