फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले तेजी से बनाने हैं तो डाइट में करें सिर्फ यह बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान जैसे डोले बनाना चाहते हैं तो न केवल कसरत जरूरी है बल्कि उसके साथ डाइट में एक बदलाव भी कम जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित शोध में डोले तेजी से बनाने के लिए हर बार भोजन के दौरान कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन फायदेमंद माना गया है।

अमेरिकी शोध की मानें तो भोजन के दौरान हर बार 30 ग्राम प्रोटीन के सेवन से मसल्स 25 प्रतिशत अधिक तेजी से बनती हैं।

बॉडी बिल्डिंग के लिए जरूरी

मेन्स हेल्थ में प्रकाशित इस शोध में बॉडी बिल्डिंग करने वाले पुरुषों के लिए प्रोटीन का सेवन बेहद फायदेमंद बताया है। यह न सिर्फ शरीर को पोषण देता है ब‌ल्कि मांसपेशियां बनाने में भी महत्वपूर्ण है।

शोध में यह भी माना गया है कि दिन में एक बार अधिक प्रोटीन लेने के बजाय भोजन के साथ-साथ 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन मांसपेशियां बनाने में अधिक असरदार है।

विज्ञापन

ऐसी रखें डाइट

साथ ही, शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि प्रोटीन का सेवन न केवल सप्लीमेंट के रूप में कर सकते हैं बल्कि अंडा, मांसाहार, दूध जैसे प्रोटीन की अधिकता वाली चीजों की मात्रा बढ़ाकर भी इसका सेवन फायदेमंद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें