बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा जिस बीमारी का खतरा बढ़ाया है वह है डायबिटीज है। मधुमेह एक ऐसा रोग है जो एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। बहरहाल, कई शुगर के पेशेंट ठीक होने के लिए महंगी दवाएं लेते हैं, कई आयुर्वेद का सहारा लेते हैं। लेकिन आप भी मधुमेह से पीड़ित हैं और उसे कंट्रोल करने के लिए भिंडी के इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। आइए जानते हैं मधुमेह को कंट्रोल करने के लिए भिंडी का उपयोग कैसे करना है।