फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधकर्ताओं का दावा: हेडफोन की मदद से मोटापे से मिलेगा छुटकारा और ब्लड शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

Sat, 05 Sep 2020 12:46 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस शोध के अनुसार हेडफोन की मदद से वजन कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
वजन घटाने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। वजन कम करने के लिए लोगों को अपनी मनपसंद चीजों से भी परहेज करना पड़ता है। वजन घटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई लोग वजन कम करने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं। हाल ही में बढ़ते वजन को कम करने के लिए एक शोध किया गया। इस शोध के अनुसार हेडफोन की मदद से वजन कम किया जा सकता है। यानी अब आप घर बैठे- बैठे वजन कम कर सकते हैं। इस शोध में ये दावा किया जा रहा है कि हेडफोन मोटापे से राहत दिला सकता है। साथ ही इस शोध में ये भी दावा किया गया है कि हेडफोन की मदद से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहेगा। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 7
शोधकर्ताओं ने एक ऐसा हेडफोन तैयार किया है, जिसकी मदद से वजन कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में किया गया शोध
  • कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा हेडफोन तैयार किया है, जिसकी मदद से वजन कम किया जा सकता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए शोधकर्ताओं के द्वारा बनाए गए इस हेडफोन के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

3 of 7
हेडफोन पहनने से व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हेडफोन पहनने से कोई परेशानी नहीं होगी
  • ‘जर्नल अमेरिकन साइकोलॉजिस्ट’ में छपे शोधपत्र के अनुसार हेडफोन पहनने से व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इस हेडफोन से कान के पीछे हल्की गुदगुदी का एहसास होगा। शोधपत्र के मुताबिक हेडफोन ट्रायल में सफल हुआ है।

4 of 7
तीन महीने तक रोजाना 200 लोगों पर हेडफोन का ट्रायल किया गया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
200 लोगों पर हुआ ट्रायल
  • तीन महीने तक रोजाना 200 लोगों पर हेडफोन का ट्रायल किया गया। इन 200 लोगों के वजन में काफी कमी देखने को मिली।
अगली स्लाइड्स में जानिए हेडफोन कैसे वजन कम करने में सहायक है...
विज्ञापन

5 of 7
हेडफोन के दोनों स्पीकर में इलेक्ट्रोड लगाए गए हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
हेडफोन के दोनों स्पीकर में इलेक्ट्रोड लगाए गए हैं
  • हेडफोन के दोनों स्पीकर में इलेक्ट्रोड लगाए गए हैं। इन इलेक्ट्रोड की मदद से कान के पिछले हिस्से में मौजूद ‘वेस्टिब्यूलर’ नसों में इलेक्ट्रिक सिग्नल का संचार होगा। आपको बता दें वेस्टिब्यूलर’ नसें मस्तिष्क के ‘हाइपोथैलेमस’ भाग से जुड़ी हुई होती हैं जो भूख को नियंत्रित करने और फैट स्टोरेज की प्रक्रिया को अंजाम देने में सहायक होता है। ये हेडफोन ‘हाइपोथैलेमस’ भाग को सक्रिय रखेंगे। ‘हाइपोथैलेमस’ भाग के सक्रिय रहने से भूख अधिक नहीं लगेगी और वजन बढ़ने की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

6 of 7
अधिक खाना खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लेप्टिन हार्मोन भी सक्रिय हो जाता है
  • ‘हाइपोथैलेमस’ भाग के सक्रिय होने से लेप्टिन हार्मोन भी सक्रिय हो जाता है जो तृप्ति और संतुष्टि का भाव जगाने में सहायक होता है। अधिक खाना खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, परंतु लेप्टिन हार्मोन के सक्रिय हो जाने से अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये हेडफोन काफी फायदेमंद हो सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है हेडफोन
  • शोधकर्ताओं के अनुसार हेडफोन अग्नाशय में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी सहायक हैं। हेडफोन की मदद से ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये हेडफोन काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें