फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ की बात: अब सिर्फ मशीन चलाना काफी नहीं! एक्स-रे, डायलिसिस और लैब टेक्नीशियनों को साबित करनी होगी योग्यता

Fri, 13 Nov 2026 04:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अस्पतालों में काम करने वाले लैब, डायलिसिस और एक्स-रे-एमआरआई टेक्नीशियनों के लिए नए नियमों की तैयारी है। NCAHP के मसौदे के तहत इनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण की जांच होगी। 
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन की जांच - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की भूमिका जितनी अहम होती है, उतनी ही जरूरी उन स्वास्थ्यकर्मियों की भी होती है, जो मरीजों की जांच से लेकर इलाज और देखभाल तक में मदद करते हैं। खून की जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन, डायलिसिस करने वाले कर्मचारी और एक्स-रे, सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन चलाने वाले पेशेवर इसी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन क्या इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों की शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण के मानकों की अब तक एक समान व्यवस्था थी? इस दिशा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशन आयोग ने 2026 के नए नियमों का मसौदा जारी किया है। इसके तहत इन पेशों से जुड़े लोगों का पंजीकरण अनिवार्य करने और उनकी योग्यता की जांच करने की तैयारी है। पुराने कर्मचारियों को भी अतिरिक्त कोर्स और परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है।

आखिर इस नए नियम से किसे फायदा होगा और किन स्वास्थ्यकर्मियों पर इसका असर पड़ेगा?

Trending Videos
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन के लिए नए नियम - फोटो : Freepik.com
क्या हैं नए मानक?

अस्पतालों में मरीजों के खून की जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन, डायलिसिस करने वाले कर्मचारी और एक्स-रे-एमआरआई मशीन चलाने वाले पेशेवरों की योग्यता भी अब जांच के दायरे में आएगी। इनके काम के लिए पढ़ाई और प्रशिक्षण के मानक तय करने की तैयारी है।
 
  • इसके तहत पुराने स्वास्थ्यकर्मियों को पहले अस्थायी पंजीकरण दिया जाएगा।
  • फिर उन्हें अपनी मौजूदा योग्यता के हिसाब से छह महीने से एक साल तक का अतिरिक्त कोर्स और जरूरी परीक्षा पास करनी होगी।
  • इसके बाद ही नियमित पंजीकरण मिल सकेगा।


राष्ट्रीय एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशन आयोग (एनसीएएचपी) ने इसके लिए 2026 के नियमों का मसौदा जारी किया है। यह व्यवस्था डॉक्टरों के लिए नहीं, बल्कि अस्पतालों में जांच, इलाज और मरीजों की देखभाल में मदद करने वाले एलाइड और हेल्थकेयर पेशों के लिए है। इसमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, डायलिसिस, रेडियोलॉजी और इमेजिंग, आंखों की जांच, पोषण और कई दूसरे पेशे शामिल हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें