फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nutrition Week 2020: शकरकंद या आलू, कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानिए इनके पोषक तत्वों के बारे में

Thu, 03 Sep 2020 10:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलू को तो वैसे सब्जियों का राजा कहा जाता है। भारत में शायद ही ऐसी कोई सब्जी हो, जिसमें आलू न डाला जाता हो। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है। शकरकंद का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यह भी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। आलू में तो पोटैशियम होता है और वो फाइबर से भी भरपूर होते हैं, लेकिन इससे जो चिप्स, फ्राईस आदि बनाए जाते हैं, वो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। वहीं अगर बात करें शकरकंद की तो उसमें बीटा कैरोटीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा आलू से ज्यादा होती है, इसी वजह से उनका रंग लाल होता है। दरअसल, बीटा कैरोटीन को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं दोनों के पोषक तत्वों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलू और शकरकंद में पोषक तत्वों के आधार पर अंतर 
  • प्रोटीन- शकरकंद में जहां 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है तो वहीं सफेद आलू में 1.9 ग्राम। 
  • विटामिन सी- शकरकंद और आलू दोनों में विटामिन सी की मात्रा 12.1 मिलीग्राम होती है। 
  • कैलोरी- शकरकंद में जहां 108 कैलोरी होती है तो वहीं आलू में 125 कैलोरी। 
  • कार्बोहाइड्रेट- शकरकंद में जहां 16.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं तो वहीं आलू में 20.4 ग्राम। 
  • फाइबर- शकरकंद में जहां 2.4 ग्राम फाइबर होता है तो वहीं आलू में 1.4 ग्राम। 
  • पोटैशियम- शकरकंद में जहां 372 मिलीग्राम पोटैशियम होता है तो वहीं आलू में 219 मिलीग्राम।  
  • शुगर- शकरकंद और आलू दोनों में ही शुगर की मात्रा 5.5 ग्राम होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलू और शकरकंद में पोषक तत्वों के आधार पर अंतर देखकर आपको इतना तो पता चल गया होगा कि शकरकंद में भले ही फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा हो, लेकिन आलू में अन्य पोषक तत्वों की मात्राएं ज्यादा हैं। इससे यह मान सकते हैं कि आलू शकरकंद से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि इस बारे में आपको किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेनी चाहिए।   

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद? 

वैसे तो डायबिटीज के मरीजों के लिए आलू और शकरकंद दोनों का ही ज्यादा मात्रा में सेवन हानिकारक है, लेकिन बिल्कुल ही कम मात्रा में सेवन करें तो इससे उतना नुकसान नहीं होगा। हालांकि सबसे बेहतर होगा कि आप इन चीजों का सेवन करने को लेकर खान-पान से संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन घटाने में क्या है सहायक? 

वैज्ञानिकों का कहना है आलू एक ऐसा फूड है जो वजन घटाने में तो सहायक है ही, साथ ही साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। वहीं शकरकंद भी वजन कम करने में मददगार होते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है और बड़ी मात्रा में पानी होता है और ये चीजें वजन घटाने में सहायक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें