फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baldness Virus: एचएमपीवी के बाद आ गया एक और नया वायरस? संक्रमित के झड़ रहे बाल, गंजेपन का खतरा

Tue, 14 Jan 2025 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एचएमपीवी के जारी जोखिमों के बीच देश में एक और 'रहस्यमयी वायरस का खतरा बढ़ रहा है। खास बात ये है कि इस वायरस से संक्रमण के शिकार लोग गंजे हो रहे हैं। इस तरह की बढ़ती समस्या ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या देश में कोई और नया वायरस आ गया है?
विज्ञापन
संक्रमण के कारण गंजेपन का खतरा - फोटो : Amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सहित दुनिया के कई देश इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का संक्रमण झेल रहे हैं। श्वसन समस्याओं का कारण बनने वाला ये वायरस एक हफ्ते के भीतर ही देश के करीब आठ राज्यों में फैल गया है। चूंकि लोगों के लिए ये वायरस नया है इसलिए इसको लेकर मन में कई तरह का डर देखा जा रहा है। एचएमपीवी के जारी जोखिमों के बीच देश में एक और 'रहस्यमयी वायरस का खतरा बढ़ रहा है। खास बात ये है कि इस वायरस से संक्रमण के शिकार लोग गंजे हो रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोगों ने असामान्य और विचित्र स्वास्थ्य समस्या को लेकर जानकारी दी है। इसे अनौपचारिक रूप से 'बाल्डनेस वायरस' कहा जा रहा है। ज्यादातर लोगों ने बताया है कि उनके बाल बहुत तेजी से झड़ने लगे हैं, , कुछ लोग तो कुछ ही दिनों के भीतर पूरी तरह से गंजे हो गए हैं। खबरों के मुताबिक अब तक इससे 150 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आसपास के कई गांव में भी लोगों में इस तरह के लक्षण देखे गए हैं।

इस तरह की बढ़ती समस्या ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या देश में कोई और नया वायरस आ गया है? आइए इस बारे में समझते हैं।

सैंपल टेस्ट - फोटो : Freepik.com
कई क्षेत्रों में फैल रही है रहस्यमई बीमारी

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फैल रही इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम अलर्ट पर है। बाल, खोपड़ी और नाखून के सैंपल की जांच के आधार पर टीम ने इसे फंगल इंफेक्शन के कारण होने वाली समस्या मानने से इनकार किया है। हालांकि, चिकित्सा विशेषज्ञों और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये केवल प्रारंभिक निष्कर्ष हैं और समस्या के बारे में आगे के विश्लेषण की आवश्यकता है।

इस तरह की दिक्कत क्यों बढ़ रही है इसकी माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट का अभी भी इंतजार किया जा रहा है। 

बालों की समस्या - फोटो : Freepik.com
विशेषज्ञों को जांच में क्या पता चला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शनिवार को कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा, यह निश्चित ही एक असामान्य स्थिति है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।आईसीएमआर के वैज्ञानिक और आयुर्वेद-यूनानी और एलोपैथी सहित विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विशेषज्ञ विस्तृत शोध और निदान करेंगे जिससे इसके बारे पता लगाया जा सके।

बालों की समस्या - फोटो : Adobe stock
क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

अब तक की जानकारियों के मुताबिक लोगों को सिर के आसपास खुजली की दिक्कत होने के बाद बाल झड़ने की समस्याओं का अनुभव हुआ। इस विचित्र स्थिति ने स्थानीय निवासियों को भयभीत कर दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को ये डर भी सताने लगा है कि कहीं कोई नया वायरस तो नहीं आ रहा है?

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स ने संकेत दिया था कि यह स्थिति संभवत: दूषित पानी, फंगल इंफेक्शन या कुछ रसायनों या सौंदर्य प्रसाधनों के साइड इफेक्ट्स से जुड़ी हो सकती है। रिपोर्ट में इस क्षेत्र के भूजल में फ्लोराइड के उच्च स्तर का संकेत दिया है, जो संभावित रूप से इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।
विज्ञापन

क्या आ गया है कोई नया वायरस? - फोटो : Adobe stock
अभी भी नहीं है स्थिति स्पष्ट

विशेषज्ञों की टीम ने कहा फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि बढ़ती समस्या की मुख्य वजह क्या है, हालांकि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तब तक सभी लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। त्वचा विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की है और बालों के झड़ने के कारण की जांच के लिए स्किन सैंपल टेस्ट के लिए भेजे हैं। अभी भी इस स्थिति को समझने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें