फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष खाली पेट और महिला खाने के बाद करें ये व्यायाम

Fri, 08 Jan 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को फिट रखने के लिए ज्यादातर लोग कोई न कोई व्यायाम करते हैं लेकिन कई बार उनका यह व्यायाम ठीक समय पर न होने के कारण सेहत के लिए कोई खास लाभ नहीं पहुंचा पाता।
विज्ञापन


कम से कम व्यायाम करके अधिक से अधिक लाभ लेने के संबंध में एक रिसर्च आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि अगर लोग कुछ आसान नियमों का पालन करें तो कम व्यायाम से ज्यादा फैट घटा सकते हैं।

डेली मेल के अनुसार, बीबीसी के कार्यक्रम 'ट्रस्ट मी आई एम ए डॉक्टर प्रोग्राम' में व्यायाम के प्रयोगों पर की गई शोध के हवाले से कहा गया है पुरुष अगर खाना खाने से पहले यानी खाली पेट व्यायाम करते हैं तो वह ज्यादा फैट घटाने में सक्षम होते हैं जबकि महिलाओं के मामले में यह ठीक उलटा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं खाली पेट न करें व्यायाम

इस रिसर्च में कहा गया है कि महिलाओं को व्यायाम करने से पहले कुछ खा लेना चाहिए। खाने के बाद महिलाएं अगर व्यायाम करती हैं तो उन्हें फैट घटाने में कैलोरीज बर्न करने में ज्यादा मदद मिलती है।

व्यायाम पर प्रयोग करने वालों ने देखा कि जो महिला व्यायाम करने के बाद कुछ खाती है उसे उसका फैट बहुत ही धीमी गति से या कम फैट बर्न होता है।

इस प्रयोग के लिए इंग्लैंड के डॉक्टरों ने यूनिवर्सिटी ऑफ सुर्वे से 30 वॉलंटियर बुलाए थे जिनमें 13 पुरुष और 17 महिलाएं ‌थीं। इन वॉलंटियर्स ने यह भी बताया उनमें कुछ लोग ऐसे भी भी जो व्यायाम करने के डर से बिना कैलोरी या कम कैलोरी वाले ड्रिंक ही पीते हैं।

डॉक्टरों की टीम से इन लोगों को अलग-अलग ग्रुप में लेकर कुछ को खाना खिलाकर और कुछ से खाली पेट व्यायाम करने के लिए कहा। डॉक्टरों ने पाया कि जिन पुरुषों ने खाली पेट व्यायाम किया उनके शरीर का फैट काफी जला है जबकि जिन महिलाओं ने कुछ खाकर व्यायाम किया था उनका भी फैट कम हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें