फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दवाइयों के इस्तेमाल से भी बढ़ता है मोटापा, जानिए कैसे करें बचाव.. 

Sun, 23 Aug 2020 02:55 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आज के समय में मोटापा बढ़ने की समस्या आम होते जा रही है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आज के समय में मोटापा बढ़ने की समस्या आम होते जा रही है। गलत खान- पान और बदलती लाइफस्टाइल के साथ ही दवाइयों के इस्तेमाल से भी मोटापा बढ़ सकता है। रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाइयों से भी वजन बढ़ सकता है। आज हम आपको उन दवाइयों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। इन दवाइयों का सेवन बीमारी में तो फायदेमंद होता है, परंतु ये दवाइयां मोटापा भी बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं उन दवाइयों के बारे में जिनका सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है...
विज्ञापन

2 of 8
हॉर्मोन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हॉर्मोन सप्लीमेंट्स 
  • हॉर्मोन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। हॉर्मोन सप्लीमेंट्स की हाई डोज लेने की वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है। हॉर्मोन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें। हॉर्मोन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से भूख अधिक लगने लगती है।
विज्ञापन

3 of 8
माइग्रेन की दवाइयों का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
माइग्रेन की दवाई
  • माइग्रेन की दवाइयों का सेवन करने से टेस्ट बड्स सक्रिय हो जाते हैं, जिस वजह से भूख अधिक लगने लगती है। अधिक खाने से मोटापा बढ़ सकता है। माइग्रेन की दवाइयों का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है।

4 of 8
स्टेरॉइड्स गुप्र की दवाइयों का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेरॉइड्स
  • स्टेरॉइड्स गुप्र की दवाइयों का सेवन एस्थमा और आथ्र्राइटिस जैसी बीमारियों में किया जा सकता है। इन दवाइयों का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। इन दवाइयों का रोजाना सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ ही डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे करें बचाव...
विज्ञापन

5 of 8
बिना डॅाक्टर की सलाह के दवाई न बदलें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दवाई का विकल्प लें
  • अगर आपको ऐसा लग रहा है कि किसी दवाई का सेवन करने से आपका वजन बढ़ रहा है तो अपने डॅाक्टर को इसके बारे में बताएं और उस दवाई का विकल्प लें। बिना डॅाक्टर की सलाह के दवाई न बदलें।
विज्ञापन

6 of 8
दिल के मरीजों को दवाइयों का सेवन करने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
डायबिटीज या दिल के मरीज न करें लापरवाही
  • डायबिटीज या दिल के मरीजों को कुछ लाइफ सेविंग ड्रग्स दी जाती हैं। इन दवाइयों के सेवन से वजन बढ़ सकता है। अगर इन दवाइयों के सेवन से वजन बढ़ रहा है तो इन दवाइयों का सेवन करना बंद न करें। डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें। डायबिटीज या दिल के मरीजों को दवाइयों का सेवन करने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
अगर किसी खास दवाई का सेवन करने से वजन बढ़ रहा है तो डॅाक्टर से सलाह लें- सांकेतिक तस्वीर
खुराक कम कर सकते हैं
  • अगर किसी खास दवाई का सेवन करने से वजन बढ़ रहा है तो डॅाक्टर से सलाह लें। हो सकता है डॅाक्टर आपकी खुराक कम कर दें। डॅाक्टर से सलाह लिए बिना किसी भी तरह का कोई बदलाव न करें।
विज्ञापन

8 of 8
खान-पान का ध्यान रखने से शरीर स्वस्थ रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खान-पान का ध्यान रखें
  • मोटापे से परेशान लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। खान-पान का ध्यान रखने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां कोसों दूर।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें