हमारी बदलती लाइफस्टाइल में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी के शिकार आम लोग ही नहीं देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और राजनेता भी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर की चपेट में आईं थीं। बॉलीवुड डायरेक्टर राकेश रोशन से लेकर एक्टर इरफान खान भी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें पैनक्रियाटिक कैंसर है और एम्स से उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि यह घातक बीमारी कैसे होती है और इससे बचने के लिए आपको किन चीजों का ख्याल रखना जरूरी है।