फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तो जरूरी है ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने की कोशिश में हैं तो आपके लिए काम की जानकारी है। बीएमजे जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, वजन घटाने की कोशिश में लगे लोगों को वजन घटाने के बजाय उसे नियंत्रित रखने की कोशिश से अधिक लाभ होता है।
विज्ञापन


शोध की मानें तो मोटापे के शिकार जो लोग वजन घटाने के शुरुआती दौर में कामयाब होते हैं, उनके लिए इस समय वजन बढ़ने की आशंका अधिक होती है।

ऐसे में उनके लिए वजन घटाने का तनाव लेने के बजाय उसे नियंत्रित रखने की कोशिश अधिक जरूरी है।
Trending Videos

वजन से जुड़ा है मनोविज्ञान

न्यूकैसल यूनिवर्सिटी और फ्यूज के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि वजन बढ़ने से हमारे मनोविज्ञान का खासा संबंध है और वजन घटाने में शुरुआती सफलता के बाद अधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ शोध

शोधकर्ताओं ने 7,778 लोगों पर किए गए 45 अध्ययनों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में प्रतिभागियों को वजन घटाने में मदद की और पांच प्रतिशत वजन घटने के बाद उनके रुटीन का परीक्षण किया।

शोधकर्ता डॉ. फाल्को निहोटा के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि वजन घटाने की कोशिश में शुरुआती कामयाबी दरअसल, अधिक सजगता का विषय है। इस अध्ययन की मदद से मोटापा कम करने में लोगों को अधिक आसानी होगी।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें