लॉकडाउन 4.0 में कुछ रियायतें दी गई हैं, जैसे कुृछ ऑफिस खुल गए हैं और जरूरी यात्राएं की जा सकती हैं। परंतु इस समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस समय आप भी अगर ऑफिस जाने लगे हैं या आपको जरूरी यात्रा करनी पड़ रही है तो आपको भी कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय से लेकर अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सुझाए गए निर्देशों और सावधानियां बरतनी जरूरी है।