फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में बीमारियों को दूर भगाने का 'अमृत' है तुलसी, जानिए ये 5 लाभ

Sat, 09 Dec 2017 10:25 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर हिस्से को अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसकी जड़ से लेकर बीज तक व्यक्ति को निरोग रखने में मदद करता है। उल्टी एवं दस्त होने पर तुलसी का सेवन काफी लाभप्रद होता है। सी. डाइटिशियन हिमांशी शर्मा तुलसी के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बता रही हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


पढ़ें-ज्यादा टीवी देखने का है जुनून तो बदल दीजिए आदत, वरना जम जाएगा खून
 
Trending Videos

खांसी
तुलसी की पत्तियां चबाने से खांसी में राहत मिलती है। इन्हें अदरक व शहद के साथ मिलाकर खाने से अस्थमा, गले की सूजन, सर्दी में आराम मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल
तुलसी शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखती है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर
तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकार्सिनोजेनिक ब्रेस्ट और मुंह के कैंसर में राहत प्रदान करते हैं। इसके सेवन से कैंसर की कोशिकाओं में वृद्धि नहीं हो पाती है।
 

सिरदर्द
तुलसी सिरदर्द, माइग्रेन और साइनसाइटिस में भी राहत पहुंचाती है। सिरदर्द हो, तो चाय में तुलसी की तीन-चार पत्तियां डाल दें। आराम अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन

इम्यून सिस्टम
तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी, कैरोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। प्रतिदिन इसकी ताजी पत्तियों को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें