फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के लिए रोज पीते हैं नीबू पानी तो हो जाइए सावधान, हो सकता है ये खतरा

Tue, 15 Jan 2019 11:28 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजाना नींबू  पानी का सेवन करना खतरनाक - फोटो : social media
विज्ञापन

लोग हर रोज अपने वजन को कम करने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ज्यादातर तो अपनी दिन की शुरूआत नींबू पानी से करते हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसका रोजाना सेवन करना शरीर को अंदर से कमजोर बना सकता है। नींबू के अलावा हमारे शरीर में कई अन्य खाने की चीजों से भी विटामिन सी मिलता है। जिसका हमें पता नहीं चलता। ऐसे में रोजाना नींबू-पानी का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं।

विज्ञापन

- फोटो : social media
अगर आप अभी-अभी नींबू पानी पीना शुरू किए हैं और आपको इसका साइड इफेक्ट हो तो तुरंत सेवन बंद कर दें, क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए  यह आपके लिए अच्छा होगा कि आप समय रहते इसे दूरी बना लें। ज्यादातर लोग गर्मीयों में नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन आवश्यकता से ज्यादा करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए  जितना हो सके कम ही करे इसका सेवन।आप चाहें तो नीबूं का सेवन सलाद के साथ करें ऐसा करना फायदेमंद होगा। 

lemon - फोटो : social media
नींबू में ज्यादा मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है जो हमारे दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए नींबू पानी को सीधा ग्लास से ना पिए हमेशा इसे पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें।  इस तरीका से पीना आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। बता दें कुछ लोग नीबूं को अपने फेश पर भी लगाते हैं। ऐसा लगातार करने से उनके चेहरे की प्राकृतिक चमक जा सकती है। नींबू को इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पता करें फिर इस्तेमाल करें। 

lemon - फोटो : social media
एसिडिटी कि समस्या वाले लोगों को गलती से भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके पेट में असर डालता है और आपको खट्टी डकार जैसी समस्या हो जाती है। जिन लोगों को अलसर की समस्या हो उन्हें इसका सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ और भी खराब कर सकता है और फिर अल्सर जैसी समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन

आपके शरीर के लाभदायक साबित हो सकता है - फोटो : file photo
अगर आपको नींबू-पानी का सेवन करके खाना पचाने की आदत है तो इसे जितनी जल्दी हो सके छोड़ दें क्योंकि यह आपके पेट को खराब कर सकते हैं। जितना ज्यादा हो सके इसे खाने में मिलाकर खाएं। यह आपके शरीर के लाभदायक साबित हो सकता है। आप चाहें तो नींबू का आचार बनाकर खाएं। आवश्यकता से ज्यादा इसका सेवन करना आपके स्वास्थ को हानी पहुंचा सकता है।नींबू का सेवन बिना जानकारी के  ना करें । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें