अगर आप अभी-अभी नींबू पानी पीना शुरू किए हैं और आपको इसका साइड इफेक्ट हो तो तुरंत सेवन बंद कर दें, क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह आपके लिए अच्छा होगा कि आप समय रहते इसे दूरी बना लें। ज्यादातर लोग गर्मीयों में नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन आवश्यकता से ज्यादा करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए जितना हो सके कम ही करे इसका सेवन।आप चाहें तो नीबूं का सेवन सलाद के साथ करें ऐसा करना फायदेमंद होगा।
नींबू में ज्यादा मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है जो हमारे दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए नींबू पानी को सीधा ग्लास से ना पिए हमेशा इसे पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें। इस तरीका से पीना आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। बता दें कुछ लोग नीबूं को अपने फेश पर भी लगाते हैं। ऐसा लगातार करने से उनके चेहरे की प्राकृतिक चमक जा सकती है। नींबू को इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पता करें फिर इस्तेमाल करें।
एसिडिटी कि समस्या वाले लोगों को गलती से भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके पेट में असर डालता है और आपको खट्टी डकार जैसी समस्या हो जाती है। जिन लोगों को अलसर की समस्या हो उन्हें इसका सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ और भी खराब कर सकता है और फिर अल्सर जैसी समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाएगा।
आपके शरीर के लाभदायक साबित हो सकता है
- फोटो : file photo
अगर आपको नींबू-पानी का सेवन करके खाना पचाने की आदत है तो इसे जितनी जल्दी हो सके छोड़ दें क्योंकि यह आपके पेट को खराब कर सकते हैं। जितना ज्यादा हो सके इसे खाने में मिलाकर खाएं। यह आपके शरीर के लाभदायक साबित हो सकता है। आप चाहें तो नींबू का आचार बनाकर खाएं। आवश्यकता से ज्यादा इसका सेवन करना आपके स्वास्थ को हानी पहुंचा सकता है।नींबू का सेवन बिना जानकारी के ना करें ।