फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो डाइट में शामिल करें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ये 5 चीजें

Tue, 28 Aug 2018 12:31 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) कमजोर होने से वायरस और बैक्टीरिया हमारे शरीर पर तेजी से असर करते हैं। ऐसे में हम बार-बार बीमार पड़ते हैं।हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने का काम हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता करती है। इन चीजों का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लहसुन- 
इसमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देता है। 
विज्ञापन

3 of 6
पालक-
इस पत्तेदार सब्जी में फोलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन-सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखते हैं।

4 of 6
मशरूम-
इसमें सेलेनियम, विटमिन-बी, रिबोफ्लैविन और नाइसिन नामक तत्व पाए जाते हैं। इनके कारण मशरूम में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-ट्यूमर तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्रोकली-
इसमें विटमिन-ए और सी के अलावा ग्लूटाथिअोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाली इस सब्जी में  प्रोटीन और कैल्शियम भी पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का रखें ध्यान
-पर्याप्त नींद लें। 
-योग और ध्यान करें।
-तंबाकू उत्पादों का सेवन बंद कर दें।
-हरी सब्जियां व फल का सेवन करें।
-प्रोबायोटिक आहारों का सेवन करें।
-कुछ समय धूप में जरूर बिताएं।
-जुकाम, सिरदर्द और त्वचा रोगों को आम न समझें, इलाज करवाएं।
-चिकित्सक की सलाह के बिना किसी दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें