फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खास! जानें डाइट में क्या करें शामिल और क्या नहीं

Tue, 16 Apr 2019 01:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हाई ब्लड प्रेशर भारत में बड़ी स्वास्थय समस्या बनता जा रहा है। कार्डिओलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा पिछले साल किए गए एक सर्वे के मुताबिक, देश में हर 5 में से एक नौजवान को हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की शिकायत है। समस्या काफी गंभीर है क्योंकि इसका सीधा संबंध आपकी जीवनशैली से है। आपकी तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या इसका मुख्य कारण है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। इस तरह आप उच्च रक्तचाप से खुद को बचा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
अपने खाने में ये चीजें शामिल करें

दलिया
दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे खाने से वजन भी कम होता है। अधिक वजन मतलब हाई ब्लड प्रेशर इसलिए नाश्ते में दलिया जरूर खाएं। हालांकि, दलिया सभी को अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
चुकंदर 
चुकंदर में नाइट्रेट होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसलिए रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पिएं और चुस्त दुरुस्त रहें। 

4 of 8
हरी पत्तेदार सब्जियां 
हरी पत्तेदार सब्जियां  शरीर से सोडियम को बाहर निकालने में मदद करती हैं। अधिक सोडियम उच्च रक्तचाप का कारण बनता है। इसलिए जितना हो सके उतनी हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। 
विज्ञापन

5 of 8
अनार
अनार एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत है। इसे खाने से वजन कम होने लगता है। इस तरह ये रक्त्चाप को नियंत्रण में रखता है। 
विज्ञापन

6 of 8
ये चीजें अपने खाने से बाहर निकाल दें

टमाटर से बने डिब्बाबंद उत्पाद 
टमाटर से बने डिब्बाबंद उत्पाद जैसे टोमेटो केचप और टोमेटो जूस आदि में सोडियम की मात्रा अधिक होती है इसलिए हाइपरटेंशन के मरीजों को नहीं खाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

7 of 8
कॉफी और चाय 
चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन हाइपरटेंशन को बढ़ाता है इसलिए इन दोनों का सेवन न करना ही उचित होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
शराब
यूं तो शराब सभी के लिए हानिकारक है लेकिन हाई बीपी वालों को इससे दूर ही रहना चाहिए। इसमें मौजूद हाई कैलोरीज मरीज के फैट और कोलेस्ट्रोल को बढ़ा देती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें