फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: रोजाना शाम पांच बजे जाने-माने डॉक्टरों से पाएं कोरोना से संबंधित सवालों के जवाब

Sat, 17 Apr 2021 04:13 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजाना शाम 5 बजे डॉक्टरों से जुड़ें - फोटो : pixabay
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौर में लोगों के लिए खुद के सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिस तरह से वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है ऐसे में लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। कोरोना को दूसरा वेब कितना अलग है, अब किन लक्षणों से संक्रमण का पहचान की जा सकती है, किन उपायों को प्रयोग में लाकर हम इस महामारी के दौर में खुद के सुरिक्षत रख सकते हैं, ऐसे सवाल आपके मन में भी जरूर आते होंगे।
विज्ञापन

एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान होने के नाते अब अमर उजाला आपके इन सवालों के जबाव ढ़ूंढने की जिम्मेदारी ले रहा है। 'अमर उजाला फाउंडेशन' की पहल पर देश के जाने-माने स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब आपके सभी सवालों का जवाब देंगे। विशेषज्ञों से आप जान सकेंगे कि कोरोना महामारी में संक्रमण की चपेट में आने से खुद को कैसे बचाया जा सकता है। इतना ही नहीं कोरोना के अलावा इस समय अन्य बीमारियों को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, आप इस बारे में भी डॉक्टरों से सवाल कर सकते हैं।

डॉक्टरों से कैसे जुड़ें?
अमर उजाला आपको सीधे डॉक्टरों से जुड़कर उनसे सवाल करने का मौका दे रहा है। 17 से 23 अप्रैल तक कोरोना के अलग-अलग विषयों पर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस चर्चा को आप रोजाना शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। चर्चा को देखने के साथ आप संबंधित विषय पर डॉक्टर से सवाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


किस दिन कौन सा विषय?
17 अप्रैल:
कैसे जानें कि हमारी इम्यूनिटी कमजोर है? किन लक्षणों से की जा सकती है पहचान, क्या उपाय करें?
19 अप्रैल: कैसे जान सकते हैं कि आपको कोरोना है या नहीं?
20 अप्रैल: बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं, कैसे करें बच्चों में इसकी पहचान?
21 अप्रैल: कोरोना का नया स्ट्रेन कितना अलग है, फेफड़ों को कैसे प्रभावित कर सकता है?
22 अप्रैल: प्रतिरक्षा प्रणाली और उससे जुड़े विषय, कैसे करें सुधार?
23 अप्रैल: इस बार कोरोना का असर बच्चों और नवजवानों पर क्यों अधिक हो रहा है? बचाव के तरीके जानें

आप रोजाना हमारी चर्चा का हिस्सा बनकर देश के प्रतिष्ठित डॉक्टरों से कोरोना और उससे जुड़ी तमाम समस्याओं के बारे में जान सकते हैं। रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से जुड़ना न भूलें। कोरोना के समय में सही जानकारी ही आपको मुसीबतों से बचा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें