फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बीमार पड़ने पर ही नहीं रोजाना इस तरह रखें अपने दिल का ख्याल

Sun, 05 May 2019 04:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
ज्यादा तनाव लेना, अत्यधिक सोचना आपके दिल को परेशान कर सकते हैं और यहां से पनपती है दिल की बीमारी। दुनिया भर में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। हमारा दिल हमें हर दिन, हर घंटे, हर मिनट, हर सेकेंड याद रखता है इसलिए हमें भी सिर्फ बीमार पड़ने पर ही नहीं, बल्कि हर दिन अपने दिल का ख्याल रखना चाहिए। कुछ आसान से तरीकों से आप अपने दिल को स्वास्थ्य रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो आज से ही इसे कम करना शुरू करें। ये सच है कि एक दिन में वजन कम नहीं होगा, लेकिन जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, अच्छा होगा और नियमित रूप से ऐसा करने से निश्चित ही बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपको बहुत देर तक ऑफिस में बैठकर काम करना पड़ता है, तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप कुछ घंटे के अंतराल में अपनी डेस्क से उठें और ऑफिस के अंदर ही चलें या टहलें। हां, कोशिश करें कि आप रोजाना लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का उपयोग करें।

 

4 of 6
खाना छोड़ देना ही हर चीज का समाधान नहीं है। अपने रोजाना के खाने में स्वस्थ आहार शामिल करें, फल, सब्जियां, मेवे, सूखे बीज और दूध को अपने आहार में शामिल करें और तला-भुना खाना कम करें। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixaby
बच्चों के साथ खेलें, पालतू जानवर रखें, प्रकृति का आनंद लें, रात में तारों को देखें, समय-समय पर छुट्टियों पर जाएं, बागवानी करें, अपने किसी शौक को पूरा करने कोशिश करें। ये सभी तरीके आपको तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें और ना ही दिल पर लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपका दिल दिन में आपकी गतिविधियों के साथ गति बनाए रखने में ज्यादा काम करता है इसलिये आपको रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे सिर्फ आपका दिल ही खुश नहीं रहता बल्कि शरीर को शांति मिलती है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को बिना भूले अपनी दवाओं की दैनिक खुराक समय पर लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें