पिछले कुछ समय से देश में संपूर्ण लॅाकडाउन चल रहा था, जिसमें अब ढील दी जाने लगी है। अब धीरे-धीरे जीवन पटरी पर आना शुरू हो गया है। कामकाज पहले की तरह शुरू होने लगे हैं, परंतु अभी भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
भारत में रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। इस समय हमें अपनी सुरक्षा स्वंय ही करनी है। अभी भी घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है, परंतु हो सकता है आपको काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़े और वहां आपको होटल में रुकना पड़े।
इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है, परंतु अगर आपको मजबूरी में रुकना पड़े तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं होटल में रूम बुक करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है।