फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस समय होटल में रहना कितना सुरक्षित, रूम बुक करने से पहले इन बातों को जान लें

Wed, 24 Jun 2020 09:17 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
पिछले कुछ समय से देश में संपूर्ण लॅाकडाउन चल रहा था, जिसमें अब ढील दी जाने लगी है। अब धीरे-धीरे जीवन पटरी पर आना शुरू हो गया है। कामकाज पहले की तरह शुरू होने लगे हैं, परंतु अभी भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

भारत में रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। इस समय हमें अपनी सुरक्षा स्वंय ही करनी है। अभी भी घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है, परंतु हो सकता है आपको काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़े और वहां आपको होटल में रुकना पड़े।

इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है, परंतु अगर आपको मजबूरी में रुकना पड़े तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं होटल में रूम बुक करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है। 


 
विज्ञापन

2 of 11
इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
होटल में रुकना सुरक्षित नहीं
  • इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है। सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है। इस बात की पूरी संभावना है कि होटल में आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाएं।
अगली स्लाइड्स में जानिए होटल में रूम बुक करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें...


 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
ऐसे होटल में रूम बुक करें
  • इस समय ऐसे होटल में रूम बुक करने का प्रयास करें, जहां आप पहले रह चुके हैं। ऐसे होटल के वातावरण से आप वाकिफ होंगे। वहां का स्टाफ भी आपसे परिचित होगा, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।
 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
होटल में रूम बुक करने से पहले ये देख लें कि...
  • होटल में रूम बुक करने से पहले ये देख लें कि वहां पर कोरोना से सुरक्षित रहने के जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिस होटल में सुरक्षा की पूरे व्यवस्था हो वहीं पर रूम बुक करें।

 
विज्ञापन

5 of 11
होटल में हर समय मास्क पहनकर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मास्क पहनें रखें
  • होटल में हर समय मास्क पहनकर रखें। मास्क पहनकर रखने से आप कोरोना वायरस के संक्रमण में आने से बच सकते हैं। अपने साथ में एक से अधिक मास्क रखें। 
 
विज्ञापन

6 of 11
हर समय ग्लब्स पहनकर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्लब्स पहने
  • होटल में हर समय ग्लब्स पहनकर रखें। ये संभव नहीं कि वहां पर हर चीज को छूने से बचा जा सके। समय-समय पर ग्लब्स बदल लें। पहने हुए ग्लब्स को गरम पानी में कुछ देर भीगाकर धो लें।

 
विज्ञापन

7 of 11
रूम को अच्छी तरह से सैनिटाइज करवा लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रूम को सैनिटाइज करवा लें
  • होटल स्टाफ से कहकर रुम में प्रवेश करने से पहले रूम को अच्छी तरह से सैनिटाइज करवा लें।

 

8 of 11
होटल की बैड सीट को उपयोग में न लाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर से लेकर जाएं बैड सीट 
  • इस समय होटल की बैड सीट को उपयोग में न लाएं। घर से ही बैड सीट ले जाएं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए।

 

9 of 11
भोजन अपने कमरे में ही करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
होटल कैंटीन में न करें भोजन
  • भोजन अपने कमरे में ही करें। होटल कैंटीन में भोजन करना इस समय सुरक्षित नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि कम से कम लोगों के संपर्क में आया जाए।
 

10 of 11
समय- समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखें
  • कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। समय- समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। 
 
विज्ञापन

11 of 11
अपने पास सैनिटाइजर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
होटल के समान का कम से कम इस्तेमाल
  • होटल के समान का कम से कम इस्तेमाल करें। साबुन, सैनिटाइजर अपने पास में रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें