पानी हमेशा बैठकर ही पिएं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
- गलत तरीके से पानी का सेवन करने से
बहुत से लोगों की आदत होती है खड़े होकर और एक ही सांस में गट- गट कर पानी का सेवन करने की। परंतु इस तरीके से पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इस तरीके से पानी का सेवन करने से लंग्स और किडनी पर विपरित प्रभाव पड़ता है। हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट करके ही पानी का सेवन करना चाहिए।
गलत तरीके से पानी का सेवन करने से बार-बार प्यास लगना, गला सूखना, बहुत अधिक यूरिन आना और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिस वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पानी हमेशा बैठकर ही पिएं।