फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर भूख नहीं लगती तो ये खबर जरूर पढ़ें, खतरनाक बीमारी से बच जाओगे

Sat, 27 Jan 2018 10:25 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
diet
विज्ञापन
कुछ दिनों से आपको भूख कम लग रही है? पसंदीदा खाना आपके सामने रखा हुआ है, लेकिन खाने की इच्छा नहीं होती, तो भूख न लगने की इस समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं। डाइटिशियन हिमांशी शर्मा  का कहना है कि यदि भूख न लगने की स्थिति कुछ हफ्तों से ज्यादा रहती है, तो इससे 'एनोरेक्सिया नर्वोसा' हो सकता है। भूख न लगने की समस्या आमतौर पर अस्‍थायी होता है।
विज्ञापन


ऐसा कई बार चिंता, तनाव के कारण भी होता है। साथ ही मेडिकल समस्‍याएं जैसे बैक्‍टीरियल संक्रमण, लिवर की समस्‍या, हेपेटाइटिस, डिमेंशिया आदि भी भूख में कमी का कारण होती हैं।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं

योजना बनाएं- भूख लगे, इसके लिए अपने खाने का समय निर्धारित करें। भोजन करने की योजना बनाएं, ताकि आपको खाने का समय याद रहे। यह योजना आपके लिए व्यस्त दिनों में भी सहायक हो सकता है।

कई चरणों में खाएं- कम भूख लगने की सि्थति में दिन में ज्यादा भोजन करना कठिन होता है। ऐसे में आप भोजन पांच से छह चरणों में करें। इससे भूख में सुधार होगा। 

व्यायाम करें- व्यायाम के साथ, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक कैलोरी जलती है। शरीर में कैलोरी की खपत और उसकी प्रतिपूर्ति के फलस्वरूप भूख बढ़ जाती है। व्यायाम भूख को सुधारने में काफी मददगार साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

उच्च कैलोरी ड्रिंक पिएं- जिन लोगों को वास्तव में भूख नहीं लगती है, वे अपनी ऊर्जा स्तर बरकरार रखने के लिए हाई कैलोरी ड्रिंक पिएं। उच्च कैलोरी प्राप्त करने के लिए प्रोटीन से समृद्ध पेय पदार्थों को चुनें।

पोषक तत्वों से भरपूर हो भोजन- उन खाद्य पदार्थों का चुनाव करें, जिनमें पोषक तत्वों और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जड़ी-बूटियों, अदरक आदि के उपयोग से भूख बढ़ती है। भोजन करने से पहले या उसके दौरान पानी पीने से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें