फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिद्रा की समस्या से हैं परेशान तो करें ये काम, आसानी से और अच्छी आएगी नींद

Wed, 20 Jan 2021 09:00 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में लोगों की जिस तरीके की भागदौड़ भरी जिंदगी हो गई है, उसमें शरीर से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का होना आम बात है। इसमें अनिद्रा भी शामिल है। अगर आप भी नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें, क्योंकि यह बाद में चलकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। अगर आप रातभर जागते हैं या बेहद ही कम सोते हैं तो हो सकता है कि आप इंसोमनिया यानी अनिद्रा से जूझ रहे हों। कई लोग इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना दवाई के इस बीमारी से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनिद्रा की समस्या अनियमित जीवनशैली, अवसाद और चिंता की वजह से हो सकती है। अगर आप पूरी रात बिस्तर पर करवट बदलते-बदलते गुजार देते हैं और नींद नहीं आती तो समझ जाइए कि आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के निजात पाने के लिए कई तरह की बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।   
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्मार्टफोन चलाने की लत, देर रात तक लैपटॉप या टीवी पर फिल्में देखने की वजह से भी आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि आप बिना दवाई के ही इस समस्या पर काबू पा सकते हैं। इसके लिए आपको छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना है, जैसे कि- आपकी बेडशीट साफ हो, तकिए में नया या फिर साफ कवर लगा हो। इससे आपको आसानी से अच्छी नींद आएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आप हर रोज रात को सोने से पहले कम से कम आधा घंटा या एक घंटा टहलें। इससे आपके शरीर को रिलैक्स मिलेगा और अच्छी नींद आएगी। वैसे कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाते ही बिस्तर पर चले जाते हैं, लेकिन आप ऐसा बिल्कुल भी न करें। बिस्तर पर न ही खाना खाएं और न ही बहुत देर तक स्मार्टफोन चलाएं। अगर आप इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देने लगे तो आपको सोने के लिए नींद की दवाई लेने की जरूरत नहीं होगी बल्कि नींद अपने आप आएगी और अच्छी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें