बच्चों की सेहत का रखें विशेष ख्याल
- फोटो : Freepik.com
लापरवाही से हो सकता है बच्चों को संक्रमण
डॉ हनीश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नवजात बच्चों में संक्रमण के जोखिमों को लेकर अलर्ट किया है। नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती एक बच्चे के बारे में वह बताते हैं., तीन दिन पहले बच्चे की नार्मल डिलीवरी हुई थी, वह ठीक-ठाक घर गया पर कुछ ही दिनों के भीतर उसे भर्ती कराना पड़ा।
कारण- नवजात को देखने के लिए घर पर कई लोग आ रहे थे जो बच्चे को छूते, उसे उठा लेते या कुछ चीजें खिला देते थे। इन वजहों से बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया।
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
डॉक्टर कहते हैं, अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। माता-पिता और परिवार के सभी लोग स्वच्छता और हाइजीन का ख्याल रखें।
शिशु को छूने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथ धोएं। संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए घर और शिशु के आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें। शिशु के नाखून छोटे रखें ताकि वह खुद को खरोंच न सके। बिना हाथ धोए शिशु को न छूएं और ध्यान रखें कि शिशु के कपड़े ज्यादा गंदे न होने दें।
सबसे खास बात जन्म के पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध ही दें। उसे बाहर का कुछ भी न खिलाएं, पानी भी नहीं।
नवजात को बीमारियों से कैसे बचाएं
- फोटो : Freepik.com
ये पांच टिप्स हैं बहुत जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शिशु के देखभाल के लिए कुछ चीजों को जानना बहुत जरूरी है।
- नवजात शिशु की सफाई का ध्यान रखें। हमेशा बच्चे की सफाई का ध्यान रखें, उन्हें तेज धूप से बचाएं।
- बच्चे को छूने से पहले हाथ धोने चाहिए, हाथ धोकर ही बच्चे को छुएं।
- बच्चे को किस न करें। उनके कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से किस करना नहीं करना चाहिए, इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है।
- बच्चे को बार-बार टच न करें। बच्चे को केवल आवश्यकता के समय ही टच करें, अनावश्यक रूप से टच करने से बचें।
- बच्चे का कमरा हाइजीनिक रखें। यहां धूल-धुंआ आदि बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।