कोरोना वायरस कहां से और कैसे फैला, इसको लेकर अभी भी शोध हो रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। हालांकि अब कहा जा रहा है कि चीन ने इस वायरस को कंट्रोल कर लिया है। उसने ऐसा कैसे किया? आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं।
कोरोना वायरस चीन से निकला तो वहां कैसे कंट्रोल हो गया?
मैक्स अस्पताल के डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, 'ऐसा माना गया है कि कोविड-19 चीन के वुहान शहर से निकला है। शुरू में वहां यह वायरस काफी तेजी से फैला और विश्व के दूसरे देशों तक पहुंचा। अभी भी वायरस दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। भारत, अमेरिका जैसे कई देशों में छह महीने से मौजूद है, लेकिन चीन में वायरस के मामले अब नहीं हैं। वायरस कैसे कंट्रोल हुआ, यह चीन ने नहीं बताया है। ध्यान रहे भारत में अभी वायरस खत्म नहीं हुआ है, इसलिए इस पूरे साल मास्क और हाथ ही सफाई का ध्यान रखें। बचाव के नियमों का पालन करते रहें।'