फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है शहद, जानिए इसके फायदे

Thu, 19 Nov 2020 05:13 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर शहद सभी लोगों को पसंद होता है। शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज भी डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद सीमित मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शहद के फायदे बताने जा रहे हैं। शहद का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए शहद के फायदे...
विज्ञापन

2 of 8
शहद का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान बना रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है
  • शहद का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान बना रहता है। थकान को दूर भगाने के लिए शहद का सेवन किया जा सकता है। आप रोजाना सीमित मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
रोजाना इस दूध का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी और गहरी नींद आती है
  • आज के समय में कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए। अच्छी और गहरी नींद के लिए गुनगुने दूध में थोड़ा शहद मिला लें और इस दूध का सेवन कर लें। रोजाना इस दूध का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।

4 of 8
सीमित मात्रा में शहद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है
  • सीमित मात्रा में शहद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डॅायबिटीज के मरीज शहद का सेवन करने से पहले डॅाक्टर से अवश्य सलाह लें। रोजाना सीमित मात्रा में शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
शहद का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र ठीक रहता है
  • शहद का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में शहद का सेवन करना चाहिए। शहद का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।
विज्ञापन

6 of 8
घाव को जल्दी भरने के लिए शहद का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चोट लगने पर फायदेमंद है शहद का सेवन
  • चोट लगने पर घाव हो जाता है। घाव को जल्दी भरने के लिए शहद का सेवन करना चाहिए। चोट लगने पर अपने डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

7 of 8
पेट की जलन से छुटकारा पाने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
पेट की जलन को मिटाए
  • पेट की जलन से छुटकारा पाने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद का सेवन करने से पेट में होने वाली जलन से छुटकारा मिल सकता है। पेट में जलन होने पर शहद का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
रोजाना सीमित मात्रा में शहद का सेवन करने से त्वचा में भी निखार आने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा के लिए फायदेमंद 
  • रोजाना सीमित मात्रा में शहद का सेवन करने से त्वचा में भी निखार आने लगता है। अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह के दाग या निशान हो गए हैं तो आप दाग या निशान पर शहद लगा सकते हैं। शहद लगाने से दाग या निशान गायब हो सकते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें