स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कुछ बुरी आदतों की वजह से भी स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। इन बुरी आदतों की वजह से कई तरहों की बीमारियों का भी खतरा रहता है। आज हम आपको उन 10 बुरी आदतों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। स्वस्थ रहने के लिए इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए किन बुरी आदतों की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 11
कमर मोड़कर बैठने या चलने से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कमर मोड़कर बैठना या चलने से होता है नुकसान
कमर मोड़कर बैठने या चलने से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ता है। कई लोग कमर मोड़कर बैठते या चलते हैं, परंतु ऐसा करने से मांसपेशियों में और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। कमर को हमेशा सीधा रखना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 11
घंटों तक लगातार कंप्यूटर पर काम करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
घंटों तक लगातार कंप्यूटर पर काम करना
घंटों तक लगातार कंप्यूटर पर काम करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। लगातार कंप्यूटर पर काम करने से आंखों के साथ ही हाथों पर भी बुरा असर पड़ता है। लगातार काम न करें और बीच-बीच में आखों और हाथों को आराम दें।
4 of 11
फास्ट फूड का सेवन अधिक करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
फास्ट फूड का सेवन अधिक करना
फास्ट फूड का सेवन अधिक करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं का खतरा भी रहता है। फास्ट फूड का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
विज्ञापन
5 of 11
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से तनाव भी बहुत अधिक बढ़ गया है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
बहुत ज्यादा तनाव लेना
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से तनाव भी बहुत अधिक बढ़ गया है। तनाव की वजह से कई तरहों की समस्याओं का खतरा रहता है। तनाव से दूर रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास या व्यायाम करें। तनाव की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है।
विज्ञापन
6 of 11
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
शराब का सेवन
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शराब का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। स्वस्थ रहने के लिए शराब से परहेज करें।
विज्ञापन
7 of 11
स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए धूम्रपान करने से परहेज करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
धूम्रपान
स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए धूम्रपान करने से परहेज करें। धूम्रपान करने से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। धूम्रपान करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है, जैसे- कैंसर, हार्ट से संबंधित समस्याएं, इत्यादि। अगर आप भी धूम्रपान करते हैं तो समय रहते धूम्रपान करना छोड़ दें।
8 of 11
लगातार पेन किलर्स का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेन किलर्स का सेवन
आमतौर पर देखा जाता है कि दर्द होने पर व्यक्ति पेन किलर्स का सेवन कर लेता है। पेन किलर्स का सेवन करने से दर्द से तो आराम मिल जाता है, परंतु स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। लगातार पेन किलर्स का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। बिना डॅाक्टर की सलाह के दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए।
9 of 11
स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ब्रेकफास्ट न करना
कई लोग सुबह ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, परंतु स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है। सुबह ब्रेकफास्ट नहीं करने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें।
10 of 11
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
अच्छी और गहरी नींद न लेना
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद न लेने की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करना
शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी का कम सेवन करने से किडनी पर बुरा असर पड़ने लगता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।