फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ज्यादा देर तक 'यूरिन' रोकना पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये बीमारियां

Wed, 28 Aug 2019 03:12 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर हमेशा खूब सारा पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से किडनी फिल्टर होती है, आधे रोग ऐसे ही दूर रहते हैं और त्वचा खिली हुई रहती है। अक्सर खूब सारा पानी पीने के बाद आपको बाथरूम जाना पड़ता होगा लेकिन अगर आप रास्ते में हैं या किसी काम में इतने व्यस्त हैं कि काफी देर से यूरिन रोक कर बैठे हैं तो संभल जाएं। ये आदत आपको भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
ज्यादा देर यूरिन रोकने से (ब्लैडर) मूत्राशय पर दबाव बढ़ता है जो दर्द का कारण बन सकता है। यह दर्द किडनी तक भी पहुंच सकता है। इस स्थिति में पेशाब करने के बाद भी दर्द से राहत नहीं मिलती क्योंकि यूरिन रोकने के कारण उठे दर्द को जाने में समय लगता है।
विज्ञापन

3 of 4
बार-बार यूरिन रोकना ब्लैडर के साइज को बढ़ा सकता है और मांसपेशियों में खिचाव हो सकता है। यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। यूरिन रोकने के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का भी डर रहता है। टॉयलट नहीं जाने पर बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिल जाता है, जो ब्लैडर के अंदर तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
यूरिन रोकने पर न सिर्फ किडनी पर प्रेशर बढ़ता है बल्कि भविष्य में किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। कुछ शोध में पाया गया है कि यूरिन रोकना 'किडनी स्टोन' की वजह भी बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें