फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है तेजपत्ता, इसके और भी हैं कई फायदे

Mon, 28 Dec 2020 03:06 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
तेजपत्ता के फायदे - फोटो : Pixabay
डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसे धीमा जहर कहा जाता है। पूरी दुनिया में अगर सबसे ज्यादा इससे पीड़ित कहीं हैं तो वो है भारत। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक, भारत में 2019 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 7.7 करोड़ थी। अब तो यह संख्या बढ़ भी गई होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि डायबिटीज के मरीज कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ रहे हैं और इसकी वजह से उनकी मौत का खतरा भी बढ़ गया है। वैसे डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन दवाइयों या फिर घरेलू उपायों को आजमाकर उसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों में तेजपत्ता का सेवन भी शामिल है। इससे न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं तेजपत्ता के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है तेजपत्ता 
  • तेजपत्ते का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इससे दिल को भी फायदा पहुंचता है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों की समस्या को कर सकता है दूर 
  • मालाबार पत्ता के नाम से भी जाने जाने वाले तेजपत्ता विटमिन-ए और विटमिन-सी पाया जाता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि विटमिन-ए हमारी आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है जबकि विटमिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बनाए रखने में मदद करता है। दरअसल, व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाते हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है तेजपत्ता 
  • पाचन संबंधी समस्याओं के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके इस्तेमाल से कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। सुबह चाय के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी नींद के लिए बहुत फायदेमंद है तेजपत्ता 
  • अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले तेजपत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पिएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किडनी से जुड़ी समस्याओं में मिलती है राहत 
  • अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो तेजपत्ते को उबालकर उस पानी को ठंडा करके पिएं। इससे किडनी स्टोन और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं में काफी राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दर्द में राहत दिलाता है तेजपत्ता 
  • अगर आप सिरदर्द या बदन दर्द से जूझ रहे हैं तो तेजपत्ते का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके तेल से मसाज काफी हद तक राहत दिला सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें