फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले बनाना चाहते हैं तो मदद करेगी यह कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान जैसे डोले अगर आप भी बनाना चाहते हैं तो इस कसरत को अपने रुटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। बात हो रही है बाइसेप्स को मजबूत बनाने वाले आल्टरनेट हैमर कर्ल कसरतों की।
विज्ञापन


आल्टरनेट हैमर कर्ल को आल्टरनेटिंग हैमर कर्ल, न्यूट्रल ग्रिप कर्ल, डंबल कर्ल विद न्यूट्रल ग्रिप आदी नामों से भी जाना जाता है।

डोले बनाने के शुरुआती दौर के लिए यह कसरत बेहद फायदेमंद है। इससे न केवल डोले बनाने में मदद मिलती है बल्कि बाजुओं में भी ताकत रहती है। जानिए, इस कसरत की सही विधि के बारे में।
Trending Videos

आल्टरनेट हैमर कर्ल की विधि

दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधे खड़े हो जाएं। आपकी कोहनी आपके धड़ से छूनी चाहिए और हथेली भी शरीर की ओर हों।

अब दाएं हाथ से डंबल उठाएं और अपने कंधों की सीध तक ले जाएं। इस दौरान साथ लें।

कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद डंबल नीचे ले जाते वक्त सांस छोड़ें।

एक बार ऐसा करने के बाद अगली बार यही प्रक्रिया बाएं हाथ से करें। अपनी क्षमता अनसार इसे दोनों हाथों से बार-बार दोहराएं।
विज्ञापन

ध्यान रखें

इस कसरत को करते वक्त ध्यान रखें कि डंबल उठाते वक्त सिर्फ कोहनी के निचले हिस्से का इस्तेमाल करना है, न कि पूरे बाजू का।

इससे बाजुओं की मांसपेशियों पर बल पड़ेगा और वे मजबूत व मांसल होंगी। आप इस कसरत को न केवल खड़े होकर कर सकते हैं बल्कि बैठकर भी कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि बैठकर इस कसरत का अभ्यास करते वक्त आप पीछे किसी चीज का सहारा न लें। इस कसरत का दोहराव धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार बढ़ाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें