अनचाहे गर्भ से निजात पाने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों, महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में मोबाइल ऐप के रूप में ऐसी नई तकनीक आएगी जो आसानी से अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाएगी।
इस तकनीक के आने के बाद अनचाहे गर्भ से निजात पाने वाली महिलाओं को गर्भनिरोध गोलियां नहीं लेना पड़ेगा। ब्रिटेन हुए तकनीकी शोध में ऐसा दावा किया गया है।
शोध में कहा गया है कि भविष्य में आने वाला यह ऐप महिलाओं के मासिक धर्म के समय पर डाटा तैयार करेगा और महिलाओं के शरीर के ताममान के आधार पर प्रजनन से जुड़ी जानकारी हर सुबह देगा।