भारत में आयुर्वेदिक दवाइयों यानी जड़ी-बूटियों और औषधियों का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही होता आया है। इसकी वजह ये है कि यह व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं में सुधार का काम करता है और व्यावहारिक रूप से इसके कोई दुष्प्रभाव यानी साइड-इफेक्ट भी देखने को नहीं मिलते। आज हम आपको एक ऐसी ही आयुर्वेदिक दवा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोग नाशक माना जाता है। इसका नाम है स्वर्ण भस्म। यह देखने में सोने की तरह ही पीली और चमकदार होती है। इसके सेवन के अनेक फायदे हैं, जिनके बारे में आयुर्वेद में भी बताया गया है। यह कई तरह की बीमारियों को दूर कर देती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...