फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक कमजोरी को छूमंतर कर सकती हैं किचन में मौजूद गजब की ये चीजें

Sun, 12 Nov 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
गलत खान-पान और पोषक तत्वों की कमी की वजह से अगर आप भी जल्द थकान महसूस करने लगते हैं तो ये आसान घरेलू आयुर्वेदिक उपाय आपकी परेशानी जल्द दूर कर सकते हैं। खास बात ये हैं कि इसके लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

पढ़ें- जल्दी बनना चाहती हैं मां तो डाइट में शामिल करें ये 5 फर्टिलिटी फूड

 
विज्ञापन

2 of 5
अलसी के बीज 
जी हां रोजाना दूध के साथ अलसी के बीजों का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके बीजों का सेवन करने से न सिर्फ कमजोरी दूर होती है बल्कि कई बीमारियां भी दूर रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर का सूप 
जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत रहती है ऐसे लोगों को रोज सुबह उठकर नाश्ते में टमाटर का सूप पीना चाहिए। टमाटर का सूप पीने से व्यक्ति को भूख लगने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। 

4 of 5
नमक का पानी 
मांसपेशियों से दर्द और थकान दूर करने के लिए पानी को उबालकर उसमें थोड़ा सा नमक मिला लें। इस पानी में अपने हाथ पैरों को थोड़ी देर डूबोकर रखने से  मांसपेशियों का दर्द और अकड़न झट से ठीक हो जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिनसेंग की जड़ 
प्राकृतिक औषधि कहलाने वाली जिनसेंग की जड़ कुछ ही महीनों में कमजोरी छूमंतर कर सकती है। माना जाता है कि इसका सीधा असर आपकी मांसपेशियों पर होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को थकान महसूस नहीं होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें