दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : PTI
विटामिन ई वाले फूड्स
विटामिन ई मानव कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाती हैं। वसा में घुलनशील यह विटामिन शरीर को प्रदूषित माहौल में भी स्वस्थ रखती है।
मुख्य स्रोत
पौधों पर आधारित कुकिंग ऑयल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। सूरजमुखी, सैफ्फलाउर और राइस ब्रान तेल इस विटामिन के मुख्य स्रोत हैं। इसके अलावा कनौला, पीनट और जैतून का तेल भी विटामिन ई का अच्छा स्रोत हैं। मसाले और जड़ी बूटियां जैसे मिर्च पाउडर, पैप्रिका, लौंग, ओरिगौनो, बैजल और पार्सले में विटामिन ई उचित मात्रा में पाया जाता है। हालांकि, इन्हें बहुत थोड़ी मात्रा में ही खाया जाता है।