वजन पर काबू रखने के लिए अब घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ पांच मिनट ही काफी है। हाल में एक जापानी अभिनेता मिकी योसूके ने दावा किया है कि उन्होंने सात हफ्तों तक पांच मिनट की सांसों की एक्सरसाइज से अपनी कमर पांच इंच कम की है।
55 वर्षीय मिकी ने सांसों की यह एक्सरसाइज गलती से विकसित की है। दरअसल, कमर के दर्द में आराम के लिए सांसों की असरत करते वक्त उन्होंने गलती से यह कसरत करनी शुरू कर दी जिसका प्रभाव उन्हें अपने वजन पर दिखा और उन्होंने इसपर काम करना शुरू किया।
इस कसरत के दौरान वह दो मिनट तक ध्यानमग्न होकर गहरी सांस खींचते हैं और फिर तेजी से सांस छोड़ते हैं। योसूके बताते हैं, 'यह कसरत दो से पांच मिनट की है जिसमें हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। तीन सेकंड की लंबी सांस लें और फिर सात सेकंड तक सांसें छोड़ें। इसे आप दो से पांच मिनट तक दोहराएं। सांस छोड़ते वक्त मांसपेशियों का घटता तनाव आपको महसूस होना चाहिए।'
इसके अलावा, योसूके इसे करने के दूसरी विधि भी बताते हैं, 'आप सि दूसरी तरह से भी कर सकते है। सीधे खड़े हो जाएं, कूल्हों को टाइट करते हुए एक हाथ को पेट पर रखें और दूसरे को ठीक पीछे कमर पर। अब तीन सेकंड की गहरी सांस लें और सात सेकंड तक इसे छोड़ें। इस प्रक्रिया को दो से पांच मिनट तक रोज करें।'
इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट जिल जॉनसन ने बताया की फैट्स ऑक्सीजन, कार्बन और हाइड़्रोजन से बनता है। जब हम सांस खींचते हैं तो ऑक्सीजन फैट मॉलिक्यूल में पहुंचकर उन्हें कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में तोड़ता है। जब हम सांस छोड़ते हैं तो रक्त में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड फेफड़े बाहर निकाल देते हैं। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए सिर्फ दो मिनट या पांच मिनट काफी नहीं है।