प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फिट दिखने की सनक
इंस्टाग्राम एक विजुअल प्लेटफॉर्म है, जहां सब कुछ तस्वीरों में दिखता है, जिनकी तुलना करना आसान है। तस्वीरों के आधार पर पिछले एक हफ्ते या एक महीने में कितनी प्रगति हुई, इसे चुटकियों में देखा जा सकता है। जेन ब्रेट कहती हैं, 'कोई नहीं जानता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। सामने स्क्रीन पर केवल शरीर की चुनिंदा सुडौल तस्वीरें दिखती हैं।'
इंफ्लूएंसर जैसा कहते हैं, उनके फॉलोअर्स उनकी बातों पर यकीन करके उनके जैसा बनने और दिखने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन वास्तव में वे शायद ही कोई स्वस्थ आदत अपनाते हैं। इसका उल्टा असर होता है। सार्वजनिक चर्चा में मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना जाता है, लेकिन ऑर्थोरेक्सिया और फिटनेस की लत को उतनी चर्चा नहीं मिल पाती। इसके पीछे वजह यह होती है कि इससे पीड़ित व्यक्ति बाहर से स्वस्थ और सुडौल दिखता है, हालांकि इसके लिए उन पर इंस्टाग्राम का लगातार दबाव रहता है। मुमकिन है कि फिटनेस की सनक आपको हानिकारक न लगे। हो सकता है कि यह स्वस्थ आदत लगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।