फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय सांस रुक रुक कर आती है तो आपकी जान को है बहुत बड़ा खतरा

Sun, 18 Nov 2018 08:24 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

एक शोध में पता चला है कि सोने के दौरान लोगों को अगर बीच-बीच में सांस लेने में रुकावट पैदा होती है, तो उनकी मौत का ज्यादा खतरा रहता है। नींद लेते समय सांस में रुकावट को स्लीप एिप्नया बीमारी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


स्लीप एिप्नया तब होती है, जब गले की मांसपेशियां अनियमित रूप से अपना कार्य करना बंद कर देती हैं और सोते समय मरीज के सांस लेने में रुकावट पैदा करती है। यह स्थिति होने पर उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी समेत कई अन्य बीमारियां होती हैं।

अमेरिका के 'ओएचएसयू स्कूल ऑफ मेडिसिन' में असिस्टेंट प्रोफेसर मैथ्यू बटलर का कहना है, यह शोध स्लीप एप्निया से जुड़ी मृत्यु दर को रोकने में मददगार हो सकता है। शोध के लिए 11 वर्ष के दौरान 5,712 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें