एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
- फोटो : Pixabay
डॉ आनंद झवर कहते हैं, एचआईवी/ एड्स की रोकथाम के लिए सबसे आवश्यक है लोगों को इस बारे में सही जानकारी पहुंचाना। समाज में कई तरह के भ्रम हैं जिसके कारण लोगों को इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। इसके लिए आवश्यक है सेक्स एजूकेशन को बढ़ावा दिया जाए जिससे आने वाले वर्षों में इस बढ़ती समस्या को रोकने में सफलता मिल सके। इस सेमिनार में डॉ ईश्वर गिलाड़ा, यूनिसेफ के डॉ सैयद अली, डॉ साई सुभश्री एवं सुश्री पूजा ने एच आई वी- एड्स के संदर्भ की गलत अवधारणाओं पर एक पैनल के रूप में विचार विमर्श किया।
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल भी करता रहा है जागरूकता की पहल
एड्स जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल भी लगातार लोगों को जागरूक करने का पहल करता रहता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेंद्र मलहोत्रा और डॉ जयदीप मलहोत्रा ने भी इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में लोगों को प्रारंभिक स्तर से ही शिक्षित करने पर जोर दिया।