फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट में चर्बी घटा सकती है यह कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट पर जमा चर्बी से आप परेशान हैं और इसके लिए जिम का पता तलाश रहे हैं तो सिर्फ पांच हफ्तों में आप चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन


यह तो सच है कि वजन घटाने के लिए आपके पास डाइट पर नियंत्रण के साथ-साथ कसरत से बेहतर कोई विकल्प नहीं होता है लेकिन इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक्सेस पोस्ट एक्सरसाइज ऑक्सीजन कन्संपशन ट्रेनिंग यानी ई.पी.ओ.सी. और भी असरदार है।

मेन्स हेल्थ में प्रकाशित खबर की मानें तो इस विधि से कसरत की जाए तो पांच हफ्तों में ३० मिनट की रोजाना कसरत से शरीर का कुल तीन प्रतिशत फैट्स आसाना से घटाया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले समझें ई.पी.ओ.सी.

एक्सेस पोस्ट एक्सरसाइज ऑक्सीजन कन्संप्शन ट्रेनिंग के दौरान किसी भी हाई कार्डियो कसरत का 30 मिनट का कड़ा सेशन होता है और इसके बीच-बीच में व बाद में शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं, जिससे फैट्स तेजी से बर्न होने हैं।

आपको क्या करना है

वजन घटाने के लिए अगर आप कार्डियो कसरत शुरू कर रहे हैं तो इसको और बेहतर बना सकते हैं। मसलन, ट्रेडमिल पर दौड़ना।

पहले ट्रेडमिल पर पांच मिनट तक वार्मअप वॉक करें। फिर स्पीड बढ़ाते जाएं और धीरे-धीरे आप अपनी क्षमतानुसार सबसे अधिक गति पर दौड़ें। 10 मिनट तक इस सेशन के दौरान अधिकतम स्पीड 15 पर सेट कर सकते हैं।

एक सेशन के बाद ब्रेक लें और गहरी सांस लें। फिर इसी प्रक्रिया को आप दो बार और दोहराएं। ऊब जाएं तो दोहराने के बजाय आप कोई दूसरी कार्डियो कसरत भी कर सकते हैं जैसे साइकिलिंग या हैमस्ट्रिंग।

30 मिनट में तीन सेशन करने के बंद पांच से दस मिनट तक लंबी सांस लें।
विज्ञापन

रखें ध्यान

हाई इन्टेंसिटी कार्डियो कसरत करने की इस विधि को आजमाने के बाद जरूरी है कि आप प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट युक्त अच्छी डाइट लें जिससे शरीर के मसल्स के लिए जरूरी कैलोरी की क्षतिपूर्ति भी हो सके।

इस विधि से कसरत अगर आपने सप्ताह में पांच दिन भी की तो बहुत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें