फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉगिंग अधिक करने का भी हो सकता है नुकसान!

Fri, 04 Apr 2014 07:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस बरकरार रखने के लिए अगर आप मीलों जॉगिंग करना ही सेहतमंद तरीका मानते हैं तो इस गफलत से बाहर निकलें, दूसरा भी पहलू है।
विज्ञापन


अमेरिका के कार्डियोवास्कुलर रिसर्च इंस्टिट्यूट के शोध की मानें तो बहुत अधिक जॉगिंग करने से जल्दी मृत्यु का रिस्क बढ़ जाता है।

साथ ही, शोधकर्ताओं ने इस शोध में यह भी माना है कि हफ्ते में दो से तीन घंटे जॉगिंग करने वाले लोगों का जीवनसेहतमंद होता है और उनकी उम्र लंबी होती है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 3,800 जॉगिंग करने वाले प्रतिबागियों को शामिल किया है। उन्होंने पाया कि औसतन 20 मील हफ्ते में दौड़ने वाले महिलाओं और पुरुषों में से 70 प्रतिशत प्रतिभागियों की औसत आयु सिर्फ 46 साल है।
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. मार्टिन मैट्सुमुरा के अनुसार, ''हम अब तक जिस बात का पता नहीं लगा सके हैं वह दौड़ने और हमारे उम्र के बीच का संबंध है लेकिन इनका संबंध है, यह हम जरूर मान सकते हैं।''
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें