शहद
- फोटो : सोशल मीडिया
गुनगुने पानी के साथ शहद
सुबह के समय, गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड और एंजाइम प्रदान करेगा जो आपके पेट को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा, यदि आप गर्म शहद पानी पीते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देगा और आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा।