विशेषज्ञ कहते हैं
देखिए प्रदूषण से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि हम प्रदूषण फैलने से रोकें, लेकिन हम ऐसा करते नहीं हैं। नतीजा गंभीर बीमारियां। जिस तेजी से हवा जहरीली हो रही है, यह कई जानलेवा बीमारियों का कारण है। हवा में मौजूद सल्फर, शीशा, आर्सेनिक, अमोनिया, बेंजोपाइरिन, डीजल पार्टिकुलेट मैटर अस्थमा की समस्या बढ़ाते हैं। प्रदूषण से टीबी जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्रदूषित हवा दिल सबंधी बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रोंकाइटिस, सांस फूलना, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी रोग की संभावना को बढ़ा देती है। सावधानी न बरती जाए, तो आप गंभीर रोगों का शिकार हो सकते हैं।
-डॉ. राजकुमार, डायरेक्टर, पटेल चेस्ट इंस्टीटयूट, दिल्ली