फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में सिर्फ एक बदलाव घटाएगा आपका वजन

Tue, 31 Dec 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए अगर आप डाइटिंग करके आजिज आ चुके हैं तो खाने की आदत में छोटा सा बदलाव आपके लिए मददगार हो सकता है। हाल में हुए शोध की मानें तो धीमी गति से खाने और बीच-बीच में पानी पीने से वजन पर नियंत्रण करना आसान हो सकता है।
विज्ञापन


मोटापे से छुटकारा दिलाएगी यह नई खोज

टेक्सास क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार खाने के दौरान छोटे कौर को धीमे-धीमे खाने से और बीच-बीच में थोड़ा पानी पीने से डाइटिंग करना आसान हो सकता है और हम प्रति मील 100 कैलोरी कम लेते हैं।

कामेच्छा बढ़ाने से लेकर जवां त्वचा तक, चुकंदर के कई हैं फायदे

शोधकर्ताओं का मानना है कि धीमे-धीमे और चबाकर देर तक खाने वाले लोगों को सामान्य डाइट से कम डाइट में पेट भरने का आबास होता है इसलिए वे कम खाते हैं।

शोधकर्ता मीना शाह के अनुसार, ''धीमी गति से खाने के दौरान इसमे ऊर्जा कम लगती है जिससे कम डाइट में ही पेट भरने का आभास होता है।''  

शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को खाने की गति के आधार पर दो समूहों में बांटा जिसमें एक समूह तेज गति से खाने वाला है और दूसरा धीमी गति से। उन्होंने पाया कि धीमी गति से खाने वाले लोगों का वजन अधिक नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शोध जर्नल ऑफ द एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें